- Hindi News
- जोगेंद्र सैनी कांग्रेस से भाजपा में जाएंगे
जोगेंद्र सैनी कांग्रेस से भाजपा में जाएंगे
रोहतक। जिलाकांग्रेस कमेटी के महासचिव हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव जोगेंद्र सैनी ने बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया। सैनी का कहना है कि उन्होंने यह कदम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के चलते उठाया है। वे पिछले 28 साल से पार्टी में सक्रिय रहे, लेकिन सीएम विधायक ने कभी सुध तक नहीं ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।