छात्राओं ने जाना मतदान का महत्व
रोहतक। राजकीयमहिला महाविद्यालय में क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर पेंटिग स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छात्राओं ने पोस्टर पेंटिंग में मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। इसी दौरान छात्राओं ने शपथ ली कि वह चुनाव में मत का प्रयोग करेंगी और अपने घर आस-पड़ोस के लोगों को मतदान का महत्व बताएंगी। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, जैकलीन द्वितीय नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में जैकलीन प्रथम रही। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी बेनीवाल दलाल, सुशीला जुनेजा, डॉ. अमृता, रश्मि वर्मा, राजेश अरोड़ा, मौजूद रहे।