- Hindi News
- गणित की परीक्षा रद्द, कुछ विद्यार्थी खुश तो कुछ मायूस
गणित की परीक्षा रद्द, कुछ विद्यार्थी खुश तो कुछ मायूस
हरियाणाविद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की बुधवार को होने वाली परीक्षा रद्द हो गई। सुबह की पाली में होने वली 12वीं कक्षा का गणित का पेपर बोर्ड की ओर से रद्द कर दिया गया। विद्यार्थी इस बात से अंजान थे कि आज पेपर रद्द हो जाएगा, सेंटर पर पहुंच गए।
पेपर रद्द होने से कई विद्यार्थी मायूस थे तो कई खुश थे कि उनको तैयारी करने का थोड़ा समय और मिल गया। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन के सुपरिटेंडेंट सुरेंद्रपाल ने बताया कि उनके पास बोर्ड की ओर से परीक्षा से कुछ देर पहले एसएमएस आया जिसमें परीक्षा रद्द करने का मैसेज था। उसके बाद कंट्रोल रूम से फोन भी आया और कहा गया कि परीक्षा को पूरी तरह से रोक दिया जाए। उनके द्वारा पूछे जाने पर कि परीक्षा क्यों रद्द की जा रही है तो उसका कोई जवाब नहीं मिला। जहां पहले अंतिम पेपर 4 अक्टूबर को होना था। वहीं पेपर रद्द हाेने से यह पेपर अब 7 अक्टूबर होगा। अब एक बार फिर से बोर्ड और विद्यार्थियों को दोबारा सारी तैयारी करनी होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी सत्यवती से इस बारे में पूछने पर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें तो बस इतनी सूचना मिली की पेपर रद्द हो गया है। इस बारें में जवाबदेही हमारी नहीं बोर्ड चेयरमैन की है।
रोहतक. झज्जररोड स्थित वैश्य कन्या स्कूल से वापस घर जाते छात्र।