छात्रों ने की मंगल यान की सैर
रोहतक। पठानियास्कूल में बुधवार को बच्चों को सुबह 8 बजे प्रोजेक्टर पर इसरो द्वारा मंगल ग्रह की यात्रा कराई गई। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी अंशुल पठानिया ने बताया कि दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे इसरो का मंगल ग्रह पर भेजे जाने वाला कार्यक्रम बच्चों को एसेंबली में दिखाया गया। इस दौरान बच्चों ने देखा कि किस प्रकार हमारे रॉकेट मंगल ग्रह में जाते हैं। बच्चों को बताया कि 5 नवंबर 2013 को मंगल ग्रह में यान को भेजने की यात्रा प्रारंभ की गई थी। जिसका परिणाम 3 सौ दिनों के बाद आज सफल हुआ है। वहीं बच्चों से ग्रहों से जुड़े कई सवाल भी पूछे गए।