- Hindi News
- नारी शिक्षा और मतदान के लिए स्वयंसेवकों ने किया जागरूक
नारी शिक्षा और मतदान के लिए स्वयंसेवकों ने किया जागरूक
रोहतक एमडीयूटैगोर सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित हुआ। इसमें युवा रैली निकाली गई, जिसमें विवि कैंपस विवि से जुड़े विभिन्न महाविद्यालयों की एनएसएस के स्वयंसेवक ने भाग लेते हुए नारी शिक्षा, भू्रण हत्या रोकथाम, मतदान सहित अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों पर लोगों का जागरूक किया।
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के कुलपति अश्विनी कुमार सबरवाल ने टैगोर सभागार परिसर से युवा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति सबरवाल ने स्वयंसेवकों को कहा कि एनएसएस जन सेवा का सशक्त माध्यम है। यह आपको शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से केवल जोड़ता है, अपितु उन्हें पूरा करने का भी अवसर प्रदान करता है।