विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
रोहतक | शहरके विजय नगर में दहेज की मांग पूरी होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय नगर निवासी मोनिका ने शिकायत दी है कि उसकी शादी माजरा निवासी संदीप के साथ हुई। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे। उसने मायके वालों को अवगत कराया, लेकिन मायके वाले मांग पूरी करने में असमर्थ रहे। इसके बाद आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।