पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ आज से

सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | सवालाख श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं 31 कुंडीय महायज्ञ का तीन दिवसीय महा अनुष्ठान 9 दिसंबर से पंजाबी रामलीला ग्राउंड प्रताप चौक पर शुरू होगा। इस अवसर पर मंगलवार को प्रात: 8 बजे सोहम मंदिर से पंजाबी रामलीला ग्राउंड के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। बाबा बालक पुरी डेरे के महंथ बाबा कर्ण पुरी द्वारा दिन में 11 बजे अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। 10 दिसंबर को अनुष्ठान का निरंतर धारा प्रवाह चलता रहेगा। 11 दिसंबर को यज्ञ भंडारा आयोजित होगा। मुख्य यजमान शहर विधायक मनीष ग्रोवर होंगे। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य पं. भुवनेश्वर भारद्वाज ने दी।