पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजे बजाने पर बवाल, होटल मैनेजर को मारा धक्का, घायल

डीजे बजाने पर बवाल, होटल मैनेजर को मारा धक्का, घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. शहर के सोनीपत रोड पर स्थित एक होटल में देर रात तक डीजे बवाल पर बवाल हो गया। पड़ोसियों ने आकर हंगामा कर दिया। धक्का-मुक्की में होटल का मैनेजर गुरुकमल सिंह सोढ़ी घायल हो गया, जिसके माथे पर चोटें आई है। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, हालांकि देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया। होटल मैनेजर साेढ़ी ने बताया कि होटल विशेष समारोह चल रहा था। लोग डीजे पर नृत्य कर रहे थे। एक पड़ोस का युवक आया और डीजे बजाने पर कहासुनी करने लगा। जब उसे समझाने लगे तो धक्का मारकर गिरा दिया। उसका सिर फर्नीचर से टकरा गया, जिसके चलते मत्थे पर चोट आई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। मामले की सूचना सिविल लाइन थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। साथ में घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालांकि सोमवार शाम तक केस दर्ज नहीं किया गया। थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।