पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक से गुजर रहीं 72 ट्रेन, कोई रद्द नहीं

रोहतक से गुजर रहीं 72 ट्रेन, कोई रद्द नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. निर्धारित शेड्यूल से सोमवार को भी दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक पर 72 यात्री ट्रेनों ने सरपट दौड़ते हुए अपने फेरे पूरे किए। इसमें कालिंदी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, बरेली इंटरसिटी एवं उद्यान आभा एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल हैं, जिनके 7 दिसंबर से बंद होने की अफवाह से स्टेशन पर यात्री दिनभर भटकते रहे। फिलहाल आगे भी ट्रेनों की समय सारिणी में किसी प्रकार के बदलाव का हाईकमान का कोई आदेश नहीं आया है।

सर्दी के मौसम में अमूमन धुंध और कुहरे की मार से ट्रेनों का परिचालन हर वर्ष प्रभावित हाेता रहा है। इससे निपटने के लिए रेलवे को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस बार भी रेलवे ने कोहरे व धुंध के कारण बंद होने वाली ट्रेनों की सूची और समयावधि की घोषणा नवंबर में की थी। यह सिलसिला 31दिसंबर से शुरू हो जाएगा।
ट्रेन रद्द होने की सूचना महज अफवाह
ट्रेनों का संचालन पथ और समय सारिणी तय करता है। कोहरे व धुंध से रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची आ चुकी है। शेड्यूल 31 दिसंबर से प्रभावी होगा। इसके पहले ट्रेनों के संचालन में किसी प्रकार के बदलाव का आदेश नहीं मिला है। ट्रेन रद्द होने की सूचना महज अफवाह है। बीएसस मीणा, स्टेशन अधीक्षक रोहतक।
अपडेट जानकारी
हावड़ा से चलकर श्रीगंगा नगर के बीच चलने वाली आभा तूफान एक्सप्रेस अप 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक डाउन यात्री गाड़ी 2 जनवरी 2015 से 17 फरवरी 2015 तक बंद रहेगी। भिवानी से बरेली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अप एक जनवरी 2015 से 16 फरवरी 2015 तक तथा कालिंदी एक्सप्रेस डाउन 31 दिसंबर से 15 फरवरी 2015 तक रद्द रहेगी।

दिल्ली सरायरोहिल्ला से श्री गंगा नगर बीकानेर के बीच चलने वाली एसी एक्सप्रेस अप 31 दिसंबर से 15 फरवरी 2015 तक एवं एसी एक्सप्रेस डाउन 1 जनवरी 2015 से 16 फरवरी 2015 तक रद्द रहेगी।

नई दिल्ली से लुधियाना के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अप और डाउन 31 दिसंबर से 15 फरवरी 2015 तक बंद रहेगी।

नई दिल्ली व मोगा पंजाब के बीच चलने वाली अप व डाउन मोगा शताब्दी एक्सप्रेस 31 दिसंबर से 15 फरवरी 2015 तक रद्द रहेगी।