पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति के नाम पर हथियार पत्नी सरकारी गरीब

पति के नाम पर हथियार पत्नी सरकारी गरीब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम के अधिकारियों ने आंख बंद करके बोहर गांव में आधा दर्जन उन महिलाओं को बीपीएल योजना के तहत 100-100 गज के प्लाट दे दिए, जिनके पति गरीब नहीं, बल्कि लाखों रुपए के लाइसेंसी हथियार रखते हैं। आलम यह है कि एक परिवार में तो तीन-तीन प्लाट दे दिए गए, इसमें दो प्लाट तो एक बीपीएल कार्ड पर हैं। इतना ही नहीं एक प्लाट धारक का पति पीजीआई में कार्यरत है।

आईटीआई के तहत हुए खुलासे पर निगम के अधिकारी पल्ला झाड़ते हुए कह रहे हैं कि सूची तो पंचायती राज विभाग ने 2009 में तैयार की थी। अब सवाल उठता है कि क्या निगम के अधिकारियों ने बिना जांच के प्लाट बांट दिए। प्लाटों से वंचित रहे पात्र लोगों ने नए डीसी एवं निगम आयुक्त शेखर विद्यार्थी से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। बोहर के युवक प्रदीप कुमार डीसी को शिकायत भेजी है कि 2009 में बीपीएल गरीब परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने 100-100 गज के प्लाट आवंटित किए थे।

योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व्यक्ति को ही प्लाट मिल सकता है, लेकिन फर्जीवाड़ा करके ऐसे ग्रामीणों को भी प्लाट दे दिए गए, जो केवल सरकारी नौकरी करते हैं, बल्कि लाखों रुपए के लाइसेंसी हथियार तक ले रखे हैं। आरटीआई के तहत नगर निगम, डीसी कार्यालय पुलिस प्रशासन से मांगी गई सूचना से यह खुलासा हुआ है।

^यह सूची तत्कालीन सरपंच चंद्रभान के समय में तैयार की गई थी। ऐसे में वे कुछ नहीं कहना चाहते। पात्र अपात्र लोगों के बारे में वे क्या कह सकते हैं। -रमेशकुमार, निगमपार्षद पति।

^पात्र लोगों की सूची पंचायती राज विभाग ने 2009 में तैयार की थी। निगम प्रशासन ने तो उसी सूची के आधार पर प्लाट वितरित किए हैं। किसी तरह की गड़बड़ी के लिए वे कैसे जिम्मेदार हो सकते हैं। -नीरजकुमार, भूअधिकारी नगर निगम।

^मामलेकी डीसी को शिकायत दे दी गई है। साथ ही मंगलवार को वे खुद मुलाकात करके पूरे मामले से अवगत कराएंगी। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मामले को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के सामने ले जाऊंगी। -मीनाक्षीनांदल, अध्यक्षभाजपा महिला मोर्चा, भालौठ मंडल।

ये लाइसेंसी हथियार वाले हैं गरीब

प्लाट धारक हथियार लाइसेंस नंबर

मंजूप|ी राजबीर राजबीर के पास 22 बोर की रिवॉल्वर 865/1

गीता प|ी सुखबीर सुखबीर के पास डबल बैरल गन 1742/एक्स टू/आर

लक्ष्मी प|ी फूलसिंह फूलसिंह के पास