पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताला तोड़ ढाई लाख के जेवरात चुराए

ताला तोड़ ढाई लाख के जेवरात चुराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेयरीमोहल्ले में रविवार की रात इनवर्टर की बैट्री के कारोबारी विशेष जैन के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने ढ़ाई लाख रुपए का जेवरात चुरा लिया। वारदात की रात जैन अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में चंडीगढ़ गया हुआ था। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, तो अलमारी के ऊपर से चोरों के फिंगर प्रिंट मिले हैं, लेकिन देर रात तक पुलिस चोरों को दबोचने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

विशेष जैन के भाई ने बताया कि रविवार सुबह उसके भाई को परिवार सहित अचानक चंडीगढ़ जाना पड़ा। परिवार सहित जाने की सूचना देकर, सुबह उसका भाई मकान के गेट पर ताला लगाकर चला गया। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके भाई के मकान का ताला टूटा हुआ है। वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। जांच में पता चला कि चोर अलमारी के अंदर रखा आठ तोले सोने के जेवरात, दूसरी अलमारी में रखी डेढ़ किलो चांदी, एक एलसीडी, एक मोबाइल फोन कपड़े निकाल कर ले गए हैं। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को अलमारी के ऊपर से कुछ प्रिंट जरूर मिले हैं। अब पुलिस उनका मिलान करके आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

रोहतक. डेयरीमोहल्ला में हुई चोरी के बाद जांच करती पुलिस।