- Hindi News
- पीजीआई में स्वास्थ्य सेवा सुधार के लिए इनसो करेगा आंदोलन
पीजीआई में स्वास्थ्य सेवा सुधार के लिए इनसो करेगा आंदोलन
पीजीआईमें मरीजों के साथ हो रहे खिलवाड़ इलाज में लापरवाही के खिलाफ इनसो छात्र संघ ने संघर्ष करने का निर्णय लिया है।
इस मामले में इनसो प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने एमडीयू अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने एमडीयू पीजीआई के इनसो के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा हालात पर चर्चा की तथा भविष्य के लिए रणनीति बनाई। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि इलाज करने के लिए तो पर्याप्त मशीनें हैं और ही बेहतर सुविधाएं। इलाज के नाम पर सिर्फ मरीजों की भावनाओं के साथ-साथ उनकी जिन्दगी से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि गायनी विभाग जच्चा-बच्चा के हालात तो बेहद खराब है। यहां पर डिलीवरी के बाद मरीजों को बैड तक नहीं मिलते। एक बैड पर तीन-तीन मरीजों को रखकर प्रशासन मरीजों की जिन्दगी से खिलवाड़ करने का काम कर रहा है। इसके अतिरिक्त भ्रष्टाचार भी चरम सीमा पर है। दवाइयों से लेकर आपरेशन तक रिश्वत के मामले सामने आए है परन्तु कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती। प्रदीप देशवाल ने बताया कि इनसो कार्यकर्ता अच्छी सुविधाओं बेहतर इलाज की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर रामबीर बडाला, रवि रेढू, अरविन्द गोस्वामी, राहुल यादव, मोहित खत्री, सौरभ कौशिक, डाॅ. अजय नान्दल, डाॅ. जगवंत, डाॅ. सुभाष चौधरी, डाॅ. सुमित फौगाट सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।