गो-वध निषेध एक्ट प्रभावी हो
रोहतक। श्रीबाबामस्तनाथ लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ के तत्वावधान में महाराज बलजीत सिंह के नेतृत्व में दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन सौंपकर पंजाब गो-वध निषेध अधिनियम 1955 को अधिक प्रभावी बनाने समेत कई मांगों पर विचार करने का प्रदेश सरकार से आग्रह किया। इस अवसर पर महाराज बलजीत सिंह, भाजपा नेता रमेश बल्हारा, भूषण चुघ, सह मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा सहित कई प्रमुख मौजूद रहे।