- Hindi News
- आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल ने मेजर जनरल को बताया निर्दोष
आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल ने मेजर जनरल को बताया निर्दोष
मुंबईकी आदर्श को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में फ्लैटों के आवंटन में अनियमितताओं के चलते 2010 में उस समय के महाराष्ट्र, गुजरात तथा गोवा क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल आरके हुड्डा को आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल ने एक पारदर्शी और ऐतिहासिक ट्रिब्यूनल इन्क्वायरी में निर्दोष घोषित किया है। उच्च पदाधिकारियों की एक कोर्ट ने लंबी चली ट्रिब्यूनल की इन्क्वायरी में पाया कि मेजर जनरल आरके हुड्डा ने अपने विभाग को सही समय पर उनके नाम पर आदर्श सोसाइटी में फ्लैट अलॉट होने की सूचना दी थी।
उन्होंने कोई भी बात अपने विभाग से नहीं छुपाई थी। उन्होंने अपने नाम पर या अन्य किसी अधिकारी के नाम पर फ्लैट अलाॅट करने में अपने पद की शक्तियों का दुरुपयोग नहीं किया था। ट्रिब्यूनल की इन्क्वायरी ने उन्हें निर्दोष साबित करने के साथ-साथ उन्हें उनकी वरियता के आधार पर ले. जनरल के पद पर उन्नति देने की सिफारिश भी की है। हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रधान कर्नल आरएस मलिक, प्रवक्ता जगवीर मलिक एवं सभी पूर्व सैनिकों ने जनरल आरके हुड्डा को उनकी पदोन्नति के फैसले पर खुशी जताई आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है।