पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के लिए मुसीबत बने लावारिस पशु

किसानों के लिए मुसीबत बने लावारिस पशु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। सड़कोंपर लावारिस पशुओं ने शहरवासियों का जीना दूभर कर दिया है। साथ ही शहर की सीमाओं पर सटे खेत भी बर्बाद कर दिए हैं। डैहरी, बाबरा, रैनक पुर माता दरवाजा, सैनीवास आदि विभिन्न इलाकों में रहने वाली किसान इन पशुओं से त्रस्त चुके हैं। रात में खेतों में घुसे ये जानवर किसानों की खेती चौपट कर रहे हैं। इस समस्या के निदान को लेकर सोमवार को लघुसचिवालय में उपायुक्त से मिलने पीड़ित पहुंचे। इस दौरान किसानों ने बताया कि सर्दी के मौसम में रात को खेत में गश्त करना नामुमकिन है। इसका फायदा लावारिस मवेशियों को मिलता है। किसानों ने बताया कि जींद रोड, गोहाना रोड़, कच्चा चमारिया, कच्चा सुंदरपुर रोड आदि कई ऐसे स्थान हैं, जहां लावारिस जानवर बहुतायत में है। इन जानवरों को पकड़ने के लिए निगम की ओर से कोई ठोस कार्य भी नहीं किया गया। इस दौरान पीड़ितों ने उपायुक्त से मांग की है कि वे संबंधित अधिकारियों को आदेश देकर लावारिस पशुओं को पकड़वाए, ताकि गरीब किसान अपनी खेती को बर्बाद होने से रोक सकें।