समय पर आओ और ठीक से काम निपटाओ
एप्रेन पहनोगे तो नहीं होगा मरीजों से झगड़ा
पीजीआईके इमरजेंसी विभाग में सोमवार को प्रोवीसी डॉ. वीके जैन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुबह विभाग में डॉक्टर बिना एप्रन पहने मरीजों का उपचार कर रहे थे। साथ ही आईसीयू में भी कुछ डॉक्टर बिना एप्रन पहने मिले। यह देख डॉ. जैन ने उक्त पीजी डॉक्टर को बुलाकर एप्रन के बारे में पूछा। डॉ. जैन ने कहा, \\\"एप्रन पहनोगे, तो मरीजों से झगड़ा भी नहीं होगा।\\\'
डॉक्टर मरीज के बीच एप्रन व्यवहारिक सेतु का कार्य करता है। अगर डॉक्टर इसे धारण नहीं करता है, तो डॉक्टर की पहचान ही नहीं हो सकेगी। हालांकि कई कर्मचारी तो इस निरीक्षण को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की चेतावनी से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि रविवार शाम स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के शहर आगमन पीजीआई के दोषी अधिकारियों को चेतावनी देने के बाद राज्य के एकमात्र पीजीआईएमएस में हड़कंप मचा हुआ है।
इस दौरान डीएमएस डॉ. रविंद्र साहू, सीएमओ प्रदीप, सहायक सुरक्षा अधिकारी संजय सांगवान, सतबीर सिंह एमपीएचएस, प्रवक्ता सीमा दहिया राजेश भड़ उपस्थित थे।
दोबारााबिना एप्रन पहने मिले तो होगी कार्रवाई
एप्रनको लेकर प्रोवीसी डॉ. जैन ने कहा कि ये उनका पहला निरीक्षण है। इसीलिए डॉक्टरों की गलती को माफ किया जा रहा है। अगर दोबार कोई डॉक्टर बिना एप्रन के मरीजों का उपचार करते मिला, तो उस के खिलाफ कार्रवाई होगी। आपातकालीन विभाग के अलावा प्रोवीसी ने सीएमओ कार्यालय, सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग, मेडिसन विभाग, आईसीयू शिशु रोग विभाग का भी दौरा किया।
प्रधान बोले, कर्मचारी ईमानदारी निष्ठा से निपटाएंगे काम
संघके नवनियुक्त प्रधान कुलवंत मलिक ने कुलपति की बात को स्वीकारते हुए कहा कि भविष्य में एमडीयू के सभी कर्मचारी ईमानदारी निष्ठा से छात्रों अभिभावकों का कार्य निपटाएंगे कार्यालय में समय के पाबंद रहेंगे। प्रधान ने समारोह में भारी संख्या में पहुंची महिलाओं अन्य कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर हजारों कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा अति विशिष्ट अतिथियों में कुलसचिव एसपी वत्स, परीक्षा नियंत्रक बीएस सिंधु, टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान सुरेन्द्र दहिया, प्रोवोस्ट ब्वॉयज हॉस्टल प्रो. एसएस चाहर, वित्त अधिकारी वजीर दलाल, परिवहन अधिकारी जयदेव दहिया के अलावा एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. जगबीर र