पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा के आधारभूत ढांचे में परिवर्तन जरूरी

शिक्षा के आधारभूत ढांचे में परिवर्तन जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| देशके उत्थान के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण स्तंभ है। भारतीय शिक्षा और दर्शन ने पूरे विश्व को अपने ज्ञान के प्रकाश से विभूषित किया है, लेकिन वर्तमान में भारत का ये स्तंभ वास्तविक ऊंचाइयों से परे होता जा रहा है। मनीषियों द्वारा रचित ज्ञान को संवर्धित करने की जरूरत पड़ने लगी है। ये कथन भारतीय निजी शिक्षा आयोग द्वारा बाबा मस्त नाथ विश्वविद्यालय में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में कुलपति डॉ. मारकंडे आहूजा ने कहे। कार्यक्रम में शिक्षा के स्वरूप पर व्यापक चर्चा करने के लिए विशेष सेमिनार आयोजित करने का विचार हुआ। आगामी 22 फरवरी को रोहतक में प्रांतीय स्तर पर सेमिनार होगा। इसमें राज्य भर के शिक्षक उपस्थित होंगे।