- Hindi News
- प्रो. बलराज मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग
प्रो. बलराज मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग
रोहतक। महर्षिदयानंद विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के प्रधान डाॅ . सुरेंद्र सिंह दहिया ने गणित विभाग के प्रोफेसर बलराज की मौत मामले में कुलपति से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मामले की जांच के लिए आईजी से सिफारिश की बात कही। साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मचारी परोपकारी निधि के खाते से पीड़ित परिवार को उचित मदद पहुंचाने की मांग की गई। डाॅ . दहिया की ओर से कुलपति को इसके लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रो. बलराज की कम उम्र में मौत होने से विवि शिक्षक संघ को गहरा आघात पहुंचा है। इस मामले में पीड़ित परिवार को भी प्रशासन की तरफ से मदद की जानी चाहिए।