पीएचडी : खेल निदेशक सवालों के घेरे में
रोहतक। एमडीयूके खेल विभाग के निदेशक की पीएचडी की डिग्री का मामला एक बार फिर गरमा गया है। शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को इस मामले में कुलपति से मुलाकात कर शैक्षणिक परिषद की बैठक में एजेंडे को ले जाने के लिए मांग की। अब 12 दिसंबर को एसी की बैठक की जानी है। शिक्षकों ने कुलपति को बताया कि खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल की डिग्री का पता लगाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की ओर से रिपोर्ट देते ही एसी में मामला लाए जाने की बात कही गई थी, लेकिन इस एजेंडे को एसी की बैठक में शामिल ही नहीं किया जा रहा है। इससे जांच अटकी हुई है। बता दें कि करीब डेढ़ साल से लटके इस मामले को लेकर कोई निर्णय होने से मामले में संशय बना हुआ है। साथ ही इस एजेंडे को 23 अगस्त 2013 को भी एसी में शामिल हो चुका है। मामले में प्रो. सुनीता मल्होत्रा की अगुवाई में कमेटी गठित की गई थी। साथ ही प्रो. इंदिरा ढुल प्रो. एनआर गर्ग को भी शामिल किया गया।