पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोधार्थियों को सामान्य ज्ञान ने उलझाया

शोधार्थियों को सामान्य ज्ञान ने उलझाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूमें मंगलवार को कई विषयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा करवाई गई। इस परीक्षा में अधिकतर विद्यार्थियों को शोध संबंधी सामान्य ज्ञान के सवाल देने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसकी चर्चा परीक्षा के बाद भी होती रही और विद्यार्थी एक-दूसरे से सवाल करते रहे। पीएचडी की रक्षा अध्ययन, संस्कृत, बायोटैक इंजीनियरिंग, फारेंसिक साइंस, हिंदी, कंप्यूटर साइंस, समाज शास्त्र, सांख्यिकी, विधि, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषयों की प्रवेश परीक्षाएं हुई। प्रवेश परीक्षाएं सुचारू पूर्वक आयोजित हुई। 10 दिसंबर को सुबह 9.15 बजे से 10.30 बजे तक मनोविज्ञान तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषयों की, 11.30 बजे से 12.45 बजे तक औषध विज्ञान एवं संगीत की, दोपहर 2 बजे से 3.45 बजे तक फूड टैक्नोलॉजी, वाणिज्य तथा इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पीएचडी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

रोहतक. एमडीयूमें पीएचडी की परीक्षा देते विद्यार्थी