पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी बास्केट बाॅल की टीम रही अव्वल

डीएवी बास्केट बाॅल की टीम रही अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीशताब्दी पब्लिक स्कूल की बास्केटबॉल टीम ने जयपुर में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता दिल्ली एनसीअार जोन की तरफ से आयोजित की गई। प्रधानाचार्या सुनीता जुनेजा ने बताया कि 5 से 7 दिसंबर को जयपुर में हुए इस प्रतियोगिता में डीएवी की टीम ने झारखंड जोन, यूपी जोन, यूके जोन, हरियाणा जोन पंजाब जोन को पछाड़ते हुए जीत हासिल की। टीम में तरूण सिंधु, आदित्य दहिया, हिमांशु खरब ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाते हुए ट्राफी अपने नाम किया।

प्रधानाचार्या जुनेजा ने कहा कि बच्चों ने कड़ी मेहनत की थी जिसका परिणाम उनके सामने है। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिस काम को दिल मेहनत से किया जाए उसमे सफलता जरूर हासिल होती है।

रोहतक. जयपुरमें हुई बास्केट बॉल प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल की विजेता टीम मेडल के साथ।