पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री हनुमान चालीसा महा अनुष्ठान पर शोभायात्रा

श्री हनुमान चालीसा महा अनुष्ठान पर शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवालाख श्री हनुमान चालीसा महा अनुष्ठान के शुभ अवसर पर मंगलवार को ग्रीन रोड स्थित सोहम मंदिर में मंत्रोचार के बीच विधिवत पूजा पाठ कर अनुष्ठान का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि उद्योगपति राजेश जैन समेत 31 यजमानों ने कामनाओं की मंगल पूर्ति का संकल्प लिया और 8:30 बजे सुबह प्रारंभ हुई कलश यात्रा में शामिल हुए।

121 ब्राह्मणों की टोली के साथ 51 कलशधारी महिलाओं ने बैंडबाजों की धुन पर मंगल कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा छोटूराम चौक, शांतमयी चौक, झज्जर चुंगी, भिवानी चुंगी और दुर्गा भवन मंदिर से हाेती हुई पंजाबी रामलीला ग्राउंड प्रताप चौक पहुंची। डेरा बाबा बालकपुरी के महंत बाबा कर्णपुरी ने ज्योति प्रचंड करने के बाद अनुष्ठान का शुभारंभ किया। ज्योतिषाचार्य पं. भुवनेश्वर भारद्वाज ने बताया कि महा अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को रोटरी क्लब रोहतक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को 31 कुंडीय महायज्ञ भी होगी।

रोहतक. शिवाजीकाॅलोनी स्थित सांई मंदिर में मूर्ति स्थापना के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान नृत्य करते श्रद्धालु।