- Hindi News
- युवाओं की पहल पर रंगमंच में खुल रहा संभावनाओं का द्वार
युवाओं की पहल पर रंगमंच में खुल रहा संभावनाओं का द्वार
रोहतक | अभिनयकी दुनिया में रंगमंच बेसिक पाठशाला है, जहां बुनियादी तौर पर चरित्र गढ़े जाते हैं। इस ओर युवाओं की बढ़ती रुझान सुखद एहसास देती है तो हरियाणा के रंगकर्म को उनके द्वारा उर्वर बनाने की तड़प नई संभावनाओं का द्वार खोल रही है। स्टेट यूनिवर्सिटी में एक्टिंग के तृतीय वर्ष के स्टूडेंट उत्साह से लवरेज हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने इरादे कुछ यूं जाहिर किए-
रंगमंचजिंदगी का रोमांच
भिवानीजिले के पालड़ी गांव निवासी अभिमन्यु की नजर में रंगमंच उनकी जिंदगी है। जिसकी डोर अभिनय से जुड़ी है। वर्तमान परिस्थितियों में जूझते लोगों को रंगमंच के जरिए दिशा देने का काम बेहतर ढंग से हो सकता है, ऐसा उनका मानना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए पहले थियेटर से जुड़कर काम किया। अब स्टेट यूनिवर्सिटी से तकनीकी ज्ञान लेकर कर्म क्षेत्र में उतरने की तैयारी है, ताकि समय के साथ हो रहे परिवर्तनों को वैज्ञानिक ढंग से समाज के सामने प्रस्तुत किया जा सके। यही मकसद हमारे बीच रोमांच पैदा करता है।
परिवर्तनका आएगा इंकलाब
रंगमंचकी विधा से ही सामाजिक परिर्वतन का इंकलाब सकता है। इसकी जरूरत शिद्दत से महसूस की जा रही है। नीरस हो रही जीवन पद्धति में रंगकर्म की फुहारें नए आयाम जोड़ती हैं। एक ओर जहां टूटते मन काे हौसला मिलता है, वहीं भविष्य की स्वस्थ भाव भूमि तैयार होती है। इसी खूबी के आकर्षण ने हमें हमेशा के लिए बांध लिया। यह कहना है बसाना गांव निवासी योगेश भारद्वाज का। उनकी इच्छा फिल्मों का रूख करने की बजाए हरियाणा में ही रंगमंच को वृहद फलक तक ले जाना है।
हुनरसाबित करने की तैयारी
स्नातककी पढ़ाई के बाद रंगमंच में दिलचस्पी बढ़ी। सौभाग्य से दो साल थियेटर करने का मौका मिला। वहीं से स्टेट यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए प्रेरित हुआ। अब तीसरे वर्ष की पढ़ाई पूरी होने के दौर में है। समाज के सामने खुद को साबित करने के लिए हम भी तैयार हैं। पता है कि मुकाबला सामाजिक वर्जनाओं से होगा, जिसे अभिनय कला की बारीकियों से जीतना है। यह कहना शहर के आर्य नगर निवासी राज चौहान का।
समाजको विशेष देने का संकल्प
बारहवींतक पढ़ाई के बाद अभिनय का प्रशिक्षण लेने के लिए स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। अध्ययन के दौरान अभिनय की दक्षता का अहसास हुआ। अब तो इसी क्षेत्र में कैरियर बनाने के साथ ही समाज काे