- Hindi News
- बच्चों को दांतों के रखरखाव की जानकारी दी
बच्चों को दांतों के रखरखाव की जानकारी दी
रोहतक। मानवरचना ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगाया गया। दंत चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के दांतों का चेकअप कर उन्होंने ने दांत संबंधी बीमारियों के बारे में बताया। दांतों की सफाई कैसे करनी चाहिए की भी जानकारी दी गई। उन्होंने देखभाल करने से हाेने वाले नुकसान से भी अवगत कराया। डॉक्टरों की टीम ने बच्चोंं से दांतों से जुड़े प्रश्न पूछे और बड़ी ही समझदारी के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। इस मौके पर प्रिंसिपल डीएस ढिल्लन, डॉ. आदर्श, डॉ. अंकिता, डॉ. राधेश्याम मौजूद रहे।