मिनी ओलंपिक के विजेता सम्मानित
10वींमिनी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में विजेता रहे केवीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों का सम्मान किया गया। प्राचार्य आरएस कादयान ने विद्यार्थियों काे सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे। बता दें कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में तकरीबन 32 स्कूलों के 3 हजार विद्यार्थियों ने सहभागिता की थी।
80में से 14 को मिला मेडल
केवीएमस्कूल की ओर से प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 14 खिलाड़ियों ने गोल्ड सिल्वर मेडल हासिल किया। दीक्षा, अंजली, परिवर्जन, कुनाल, अंश, सविता, टीनू, आशीष, गौरव, अंकुश आदि नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षिण कोच कर्मवीर ढाका ने दिया।
दीक्षा,अंजली परिवर्षा को स्वर्ण पदक
10वींमिनी ओलंपिक 2014 खेल प्रतियोगिता में केवीएम विद्यालय के 14 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया। 29 30 नवंबर को राजीव गांधी स्टेडियम में हुई इस प्रतियोगिता में शहर के 50 स्कूलों के 3 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें केवीएम स्कूल के 80 बच्चों में 14 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत कांस्य पदक हासिल किया। दीक्षा, अंजली, परिवर्षा ने स्वर्ण पदक, कुनाल, अंश, सविता, टीनू, आशीष ने रजत पदक और सुनील, रूप, महक, रोहित, अंकुश, गौरव ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
स्कूल के डीपीई कर्मवीर ढ़ाका ने कहा कि बच्चों ने करीब एक माह पहले से प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया था। प्राचार्य आरएस कादयान ने कहा कि खेल से जहां बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास होता है वहीं उनमें आगे बढ़ने की इच्छा भी जागृत होती है।
रोहतक. 10वींमिनी ओलंपिक में केवीएम पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करते प्राचार्य आरएस कादयान।