सड़क सुरक्षा प्रश्न मंच स्पर्धा आज
शहरके स्कूली बच्चों को यातायात के नियम बताने के लिए सड़क सुरक्षा संबंधी प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
बुधवार को होने वाली प्रतियोगिता में करीब 2 लाख छात्र सहभागिता करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने बताया कि प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देना है। इस दौरान प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी अमित भाटिया ने बताया कि 10 दिसंबर को जिले में होने वाली ये परीक्षा स्कूल प्रशासन द्वारा स्वयं करवाई जाएगी।
सुबह10 बजे से तीन स्तर में होगी परीक्षा
सुबह10 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता को तीन स्तर में बांटा गया है। प्रत्येक स्कूल में हर स्तर के तीन-तीन विजेता घोषित किए जाएंगे। विजेता प्रतिभागियों की जिला स्तरीय परीक्षा 13 दिसंबर को रोहतक पुलिस प्रशासन द्वारा करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित थाना प्रबंधक सड़क सुरक्षा संगठन (आरएसओ) के अधिकारी सभी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे प्रतियोगिता का आयोजन करने में उनकी सहायता करेंगे। इस मौके पर थाना प्रबंधक सहित सड़क सुरक्षा संगठन के राजेश टीनू , सुभाष गुप्ता, जेएन गहलोत, एडवोकेट चंचल नांदल, विक्रांत परमार आदि उपस्थित रहे।