पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाष पार्क का गेट झूला 6 माह से टूटा पड़ा...

सुभाष पार्क का गेट झूला 6 माह से टूटा पड़ा...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहतबच्चों के मनोरंजन के लिए बनाया गया पार्क में सुविधाएं नदारद हैं। सुबह-शाम सैर करने आने वालों के लिए पार्क में पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। हम बात कर रहे हैं मॉडल टाउन स्थित सुभाष पार्क की।

पार्क के कई झूले महीनों से टूटे पड़े हैं। खेलते हुए कई बार बच्चे चोटिल भी हुए है। पार्क का मेनगेट पिछले 6 माह से टूटा पड़ा है। इससे जानवर पार्क में घुस जाते हैं और पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार इसकी शिकायत जेई तरूण ठेकेदार रमेश को करने पर भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दोनों ही एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर पल्ला झाड़ते हैं।

टूटेझूले से कई बच्चे हुए चोटिल :बच्चों के खेलने के लिए यह एक मात्र पार्क है। इस पार्क के 5 झूले लगे हैं जिसमें से 3 झूले टूटे हुए। टूटे झूलों पर झूलने से कई बच्चों गिरकर घायल हो चुके हैं। बाकी के दो झूले भी टूटने की कगार पर है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

पार्कमें पड़ा कूड़े रेत के ढेर से परेशान लोग: पार्कमें एक कोने पर पेडो की पत्ती कूड़े का ढेर पड़ा है। जिसे कई बार ठेकेदार ने वहां से उठाने के बजाया उसे पार्क में ही जला दिया। वहीं कूड़े के ढेर के नजदीक ही रेत का ढेर पड़ा हुआ है जो तेज हवा के साथ पूरे पार्क में उड़ता रहता है। जिससे बुजुर्गों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है।

पार्कमें नहीं है शौचालय की व्यवस्था: सुबहसे शाम तक पार्क में सैकड़ों बुजुर्ग, महिलाएं बच्चों घूमने आते हैं। इन लोगाें के लिए पार्क में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। खासतौर पर बुजुर्गों को शौचालय होने से दिक्कत होती है।

पार्कके ठीक सामने खुला पड़ा मेनहोल: सुभाषपार्क के ठीक सामने मेनहोल का ढक्कन खुला पड़ा है। जो पार्क के आसपास खेल रहे बच्चों के लिए बड़ी दुर्घटना का करण बन सकता है। कई बार तो बच्चों को उसमें गिरने से भी बचाया गया है।

^सुंदर जेटली- पिछले 6 माह से पार्क की हालत अाला अधिकारियों से बयां करने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

^रामधारी- बरसात होते ही गलियों का सारा पानी पार्क में घुस जाता है। पार्क में पानी की निकासी की व्यवस्था हाेने के कारण कई दिनों तक पार्क में पानी भरा रहता है।

^प्रेम सिंह - गेट टूटने से पार्क में जानवर घुस जाते हैं और गंदगी फैलाने के साथ ही पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं।

^संतराम दास-