विद्यार्थियों ने कुलपति को दी शिकायत
विद्यार्थियों ने कुलपति को दी शिकायत
रोहतक। एमडीयूके यूआईईटी में हुए छात्रों के झगड़े में बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट कराने के मामले में मंगलवार शाम छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने इस मामले में प्रदर्शन करते हुए कुलपति को भी शिकायत दी। छात्रों ने बताया कि बीटेक फ़र्स्ट इयर के स्टूडेंट्स ने बाहर से युवकों को बुलाकर विवि परिसर में झगड़ा किया, जिसे शिक्षकों की ओर से छुड़वाया गया। इस मामले में कुलपति की अोर से छात्रों को बाहरी युवकों के प्रवेश पर प्रतिबंध करने की बात कही गई।