न्यायालय परिसर में आज लगेगी प्रदर्शनी
रोहतक। विश्वमानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर को सुबह 10.45 पर स्थानीय न्यायालय परिसर में एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की प्रोफेसर सुमेधा धनी चित्र प्रदर्शनी लगाएंगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला सेशन जज एसके गुप्ता करेंगे। प्रदर्शनी के माध्यम से जनता को मानव अधिकारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।