पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 साल तक यूजीसी के भरोसे नए शोध करेगा समाज शास्त्र विभाग

5 साल तक यूजीसी के भरोसे नए शोध करेगा समाज शास्त्र विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूके समाज शास्त्र विभाग को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से स्पेशल असिस्टेंस प्रोग्राम, डीआरएस फेज थ्री आबंटित हुआ है। इस प्रोग्राम के तहत समाज शास्त्र विभाग को पांच साल की अवधि (2013-2018) के लिए 41 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा। समाज शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. कंवर चौहान ने बताया कि यूजीसी की ओर से प्राप्त अधिकारिक पत्र के अनुसार प्रो. कंवर चौहान इस स्कीम के संयोजक होंगे तथा प्रो. मधु नागला उप-संयोजिका होंगी। इस अनुदान के तहत समाजशास्त्र विभाग संगोष्ठी का आयोजन करेगा तथा पुस्तकें एवं जर्नल्स खरीदेगा।

विद्यार्थियोंके इलाज की बनेगी योजना: एमडीयूकी यूथ रेडक्रास समिति 11 दिसंबर को बैठक कर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता के दिशा-निर्देश एवं योजना तय करेगी। एमडीयू यूथ रेड क्रॉस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. राधे श्याम ने बताया कि इस बैठक में निदेशक, खेल, चिकित्सा अधिकारी, वित्त अधिकारी, विभागाध्यक्ष (औषध विज्ञान) तथा निदेशक युवा कल्याण शामिल होंगे।

एमबीएएमसीए की परीक्षाएं 12 से : एमडीयूमें एमबीए तथा एमसीए की सेमेस्टर परीक्षाएं 12 दिसंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने इन परीक्षाओं की सारिणी विवि वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने बताया कि परीक्षा फार्म विभाग, काॅलेज के जरिए भरा है, उनको प्रवेश पत्र, अनुक्रमांक संबंधित विभाग या कालेज से प्राप्त होगा।

5 विद्यार्थी यूनिवर्सिटी कोर्ट में शामिल

एमडीयूके कुलपति एचएस चहल ने एमडीयू एक्ट के स्टेच्युट-32 के प्रावधानों के तहत पांच विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी कोर्ट का सदस्य मनोनीत किया है। विवि के कुलसचिव डाॅ. एसपी वत्स ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर 9, गुडगांव के एमए अर्थशास्त्र फाइनल की छात्रा विनीता यादव, विधि विभाग के एलएलएम फाइनल की छात्रा रजनी, जीवीएम गर्ल्स काॅलेज, सोनीपत के एमकाम फाइनल की छात्रा अदिति जैन, संस्कृत विभाग के एमए संस्कृत फाइनल की छात्रा रेणु , तथा भौतिकी विभाग की एमएससी भौतिकी फाइनल की छात्रा पूनम रानी को यूनिवर्सिटी कोर्ट का सदस्य मनोनीत किया है।