4 साल से फरार आरोपी को लेकर मांगा जबाव
भगवतीपुरमें पिता-पुत्र की सरेआम गोली मारकर हत्या करने के मामले में पीड़ित परिजन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। परिजनों ने एसपी शंशाक आनंद से गवाहों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। वहीं 4 साल से फरार चल रहे आरोपी जगदीश की गिरफ्तारी को लेकर सवाल-जबाव किए।
एसी आनंद ने परिजनों को जल्द से जल्द आरोपी को हिरासत में लेने का आश्वासन दिया। मोखरा गांव निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि 2010 से लेकर अभी तक पुलिस 4 में से 3 आरोपियों को ही गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। चौथा आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी के फरार रहने से पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाहों की जान जोखिम में है। पुलिस को गवाहों की सुरक्षा को लेकर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि 20 लाख रुपए के कर्ज काे लेकर गांव भगवतीपुर के चार युवकों ने अपने दोस्त जयप्रकाश की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। 4 नवंबर 2010 को हुए इस कांड में जयप्रकाश के पिता जगतसिंह उसके चाचा मुख्य गवाह थे। इस दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चौथा आरोपी जगदीश अभी तक फरार है। हाल ही में 4 दिसंबर को जयप्रकाश हत्याकांड की सुनवाई कर वापस लौट रहे पिता जगतसिंह की भी हत्या कर दी गई। कार सवार हत्यारों ने जगत सिंह के सीने में 7 गोलियां दागी थी। अब इस मामले में जयप्रकाश का चाचा ही इकलौता गवाह बचा है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी जगदीश ने जगतसिंह की हत्या कराई है।
पहले भी मिला आश्वासन
जगतसिंहके भांजे मोखरा निवासी वेदप्रकाश ने कहा कि इससे पहले कई बार पुलिस के आला अधिकारियों से आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत कर चुके हैं, लेकिन हर बार पुलिस आश्वासन ही देती है। वेदप्रकाश ने ये बात एसपी शंशाक आनंद से भी कही। एसपी आनंद ने इस मामले को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द आरोपी को काबू करने का वादा किया है।
प्रो. राहिणी।