पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक मुर्गी दो बच्चों के कारोबार की पूंजी हजम, मांगने पर मारपीट

एक मुर्गी दो बच्चों के कारोबार की पूंजी हजम, मांगने पर मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुर्गीउसके दो बच्चों को बेचने के बाद हिस्सेदारी को लेकर चले रहे विवाद ने मंगलवार की शाम खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पैसे मांगने युवक को उसके हिस्सेदार दोस्त ने लाठी के हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वह पीजीअाई में भर्ती है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

कलानौर थाना क्षेत्र के पटवापुर निवासी सोनू 16 पुत्र बृजराज की साल भर पहले गांव के ही अमित 19 पुत्र रणबीर से गहरी दोस्ती हो गई। बिजनेस करने का ख्याल आया तो बात पूंजी पर अटक गई। अमित ने आइडिया दिया यार बड़े बिजनेस की छोटी शुरुआत करते हैं। एक भी मुर्गी खरीद पाए तो देखते देखते कारोबार चल पड़ेगा। किसी तरह आठ सौ रुपए का जुगाड़ फिट किया और दो बच्चों सहित एक मुर्गी खरीद ली।

बिना बताए बेच दिए मुर्गी-बच्चे

जून में अमित ने 12 सौ रुपए में सौदा तय करके मुर्गी उसके दोनों बच्चों को बेच दिया। इस बाबत जब साेनू ने पूछा तो अमित ने कहा कि तेरा छह सौ रुपए हिस्सा बनता है। अगले माह ले लेना। छह महीने बीत गए, लेकिन अमित ने पैसे नहीं लौटाए। मंगलवार की शाम सोनू अपने भाई विनोद उर्फ रोनी 22 के साथ लेनदेन का फैसला करने अमित के घर पहुंचा। बात बिगड़ गई और गाली गलौच होने लगी। अमित की लाठी से विनोद उर्फ रोनी घायल हो गया, जिसे कलौनार अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो रोनी को पीजीआई में भर्ती कराया गया।

सिविल अस्पताल में घायल विनोद/रोनी को ले जाते हुए परिजन।