- Hindi News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 13 को कविता जैन के आवास पर करेंगी प्रदर्शन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 13 को कविता जैन के आवास पर करेंगी प्रदर्शन
सरकारीकर्मचारी का दर्जा हासिल करने के लिए राज्य की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 13 दिसंबर को सोनीपत स्थित महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कविता जैन के निवास के सामने प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपेंगी। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच ऑल इंडिया यूटीयूसी की अगुवाई में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित होंगी।
महासचिव पुष्पा दलाल ने बताया कि सोनीपत बस स्टैंड के नजदीक अंबेडकर पार्क में कार्यकर्ता एकत्रित होंगी। इसके बाद मंत्री कविता जैन को ज्ञापन सौंपने जाएंगी।