- Hindi News
- बिजली नहीं तो सोलर से मिलेगा स्कूलों में पानी
बिजली नहीं तो सोलर से मिलेगा स्कूलों में पानी
रोहतक। केन्द्रसरकार ने उन ग्रामीण क्षेत्रों स्कूलों के लिए सोलर आधारित स्कीम जारी की है, जहां पर बिजली की व्यवस्था नहीं है या फिर आपूर्ति कम है। इस स्कीम का उद्देश्य सोलर के माध्यम से बिजली की मोटर चलाकर उपरोक्त क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध करवाना है। एडीसी मुख्य परियोजना अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि योजना के अनुसार संबंधित स्थानों पर तारा हैंडपंप या अन्य हैंड पम्प लगा हुआ है तो उनके संचालन के लिए 1.0 हार्स पावर की सोलर पावर प्लांट मोटर लगाई जाएगी।
योजना के तहत बिजली की मोटर एवं सौर पैनल मुफ्त लगाए जाएंगे। ट्यूबवैल से पानी की टंकी तक पाइप पहुंचाने टंकी बनाने पर आने वाले खर्च का आधा पैसा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा दिया जाएगा।