- Hindi News
- दाेनों बहनों का सम्मान बहाल करे सरकार, नहीं तो करनाल में धरना
दाेनों बहनों का सम्मान बहाल करे सरकार, नहीं तो करनाल में धरना
मुख्यमंत्रीमनोहरलाल खट्टर एक सप्ताह के अंदर दोनों बहादुर बहन आरती पूजा को सम्मानित करने के फैसले को एक सप्ताह में लागू किया जाए, नहीं तो पिछड़ा वर्ग के लोग करनाल जाकर सीएम आवास के बाहर धरना देंगे। डीसी ने संगठनों की बात सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। अखिल भारतीय सैन समाज के अध्यक्ष रामकिशन सैन, हरियाणा प्रदेश पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष शांता कुमार आर्य, जसवंत पांचाल, तेजबीर सैन, वीरेंद्र स्वामी, नरेंद्र बैरागी सतबीर चंदोलिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम डीसी शेखर विद्यार्थी को दिए पत्र में बताया कि मुख्यमंत्री ने बहादुर बहनों को सम्मानित करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में उस पर रोक लगा दी गई। एक सप्ताह में इस रोक को हटाया जाए।
1091हेल्प लाइन को दुरुस्त करे पुलिस
इससेपहले सुबह पीड़ित लड़कियां सुरक्षा की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के साथ एसपी से मिली। सरकार संगठनों की ओर से एसपी को दिए पत्र में कहा है कि चलती बस में दो बहनों के साथ हुई वारदात से जहां लड़कियां आहत हैं, दूसरी तरफ उनके खिलाफ योजना के तहत कुछ लोग माहौल बना रहे हैं। इससे समाज के अंदर लड़कियों महिलाओं के असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। तत्काल प्रभाव से पुलिस कदम उठाए। सबसे पहले विशेष टीम गठित करके केस की जांच सुनिश्चित की जाए और मीडिया हेल्प लाइन 1091 को दुरुस्त किया जाए।
गंभीरता से जांच करे पुलिस : डीआर चौधरी
हरियाणाइंसाफ मंच के महासचिव डीआर चौधरी का कहना है कि चलती बस में दो बहनों से कथित छेड़छाड़ मारपीट और बाद में उनके खिलाफ किया जा रहा दुष्प्रचार बेहद गंभीर है। पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। वहीं, संयुक्त सचिव सुंदरपाल सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
आखिर सच क्या ?
बस में िपटाई
रोहतक. एसपीसे मिलने पहुंची आरती पूजा की मौजूदगी में महिला संगठन की पदाधिकारी वकील मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए।