पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 घंटे तड़पने के बाद युवक की मौत, सोता रहा डॉक्टर

10 घंटे तड़पने के बाद युवक की मौत, सोता रहा डॉक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिजनों का आरोप- डॉक्टर ने गायब की इलाज की फाइल

भास्करन्यूज |रोहतक

पीजीआईमें इलाज मिलने पर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। करीब 3 घंटे तक मरीज का शव वार्ड में रखकर परिजन आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर रातभर कमरे में सोता रहा और जानबूझकर इलाज नहीं किया। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज संबंधी फाइल दस्तावेज गायब करने का भी आरोप लगाया। पीड़ित परिजनों ने चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर उन्होंने जांच के बाद एक्शन लेने का आश्वासन दिया।

बार-बारडिस्टर्ब मत करो : मृतककी मां सरोज ने बताया कि 8 नवंबर की रात को वो अपने बेटे को लेकर अस्पताल आई। इमरजेंसी विभाग पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मरीज को वार्ड नंबर 6 में भर्ती कर दिया। वार्ड में पहुंचने के आधा घंटे तक कोई डॉक्टर उपचार के लिए नहीं आया। जब नर्स से पूछा, तो उसने कमरे की ओर इशारा करते डॉक्टर के बारे में बताया। इस पर सरोज डॉक्टर से मिलने कमरे में गई, तो वह सोता मिला। सरोज ने बताया कि मरीज को देखे बिना ही डॉक्टर ने दवा लिख दी। इंजेक्शन देने के बाद भी डॉक्टर बाहर नहीं आया। रात भर में विक्की को नर्स ने 5 इंजेक्शन लगा दिए। फिर भी उसका दर्द कम नहीं हुआ। अपने बेटे को दर्द से तड़पता देख सरोज फिर से डॉक्टर के पास गई, तो डॉक्टर झुंझला गया। वह बोला कि बार-बार डिस्टर्ब मत करो।

रोहतक.डॉक्टरों कीलापरवाही के कारण विक्की के मौत के बाद वार्ड नंबर छह के बाहर विलाप करते मां सरोज साथ में खड़े अन्य परिजन।

मरीज की हालत देख घबराए डॉक्टर

मृतकके भाई ने बताया कि दूसरे दिन सुबह 8 बजे तक विक्की दर्द से तड़पता रहा। सुबह 8 बजे जब वार्ड में अन्य डॉक्टर पहुंचे तो वह मरीज देखकर घबरा गए। आनन-फानन में दवाइयां मंगवाईं, लेकिन इससे पहले कि इलाज शुरू होता, उसने दम तोड़ दिया।

माफीमांगने लगा डॉक्टर

हंगामेके दौरान जब मृतक के परिजन बेकाबू होने लगे तो आरोपी डॉक्टर दोनों हाथ जोड़ कर खड़ा हो गया। उसने पीड़ित मां सरोज से माफी भी मांगी। यही नहीं, परिजन जब तक वार्ड से मरीज का शव बाहर नहीं ले गए, डॉक्टर वहीं मौजूद रहा। सरोज का आरोप है कि उसने विक्की की कराई गई एक्सरे, ईसीजी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट छिपा ली हैं।