खट्टर कल सिरसा में सुनेंगे समस्याएं
चंडीगढ़| सीएममनोहर लाल खट्टर गुरुवार को सिरसा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की शिकायतें सुनेंगे। उसी दिन जिले के अफसरों की मीटिंग भी लेंगे।
अभी तक खट्टर करनाल, झज्जर, रोहतक में जनता दरबार लगा चुके हैं। जनता दरबार में आने वाली शिकायतों को हर समाधान वेबसाइट से जोड़ा गया है, ताकि इस पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी नियमित मॉनिटरिंग हो सके।