पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 36 घंटे बाद भी पत्नी की हत्या का आरोपी फरार

36 घंटे बाद भी पत्नी की हत्या का आरोपी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | जनताकॉलोनी में एक दिन पहले प|ी की हत्या के मामले में नामजद मदन का वारदात के 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि जनता कॉलोनी में एक महिला पिंकी की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पिंकी के मामा देवेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वारदात से पहले पिंकी का फोन आया था, जो कह रही थी कि उसका पति मदन उसके साथ मारपीट कर रहा है। साथ में जान से मारने की धमकी दी है। उसने मदन के फोन पर संपर्क करके मारपीट करने के लिए कहा तो बोला, मैं जो करना था कर दिया। मामले की सूचना पिंकी के मायके इस्माईला गांव में दी गई। वहां से उसकी मां रोहतक पहुंची, जिसके बयान पर पुलिस ने मदन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन अभी तक गिरफ्त से बाहर है।