एमडीयू फैकल्टी क्लब में शाम-ए संगीत कल
रोहतक | एमडीयूके फैकल्टी क्लब की ओर से मंगलवार को शाम संगीत का आयोजन किया जाएगा। फैकल्टी क्लब के प्रधान डॉ. कश्यप दुबे ने बताया कि यह कार्यक्रम मंगलवार को शाम 6 से 8 बजे तक होगा। इसमें संगीत विभाग के प्रोफेसर डॉ. हुक्म चंद की ओर से कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में गजलें, फिल्मी गीत, राजस्थान से आए कलाकारों जयराम और यकीन की ओर से केसरिया बालम अन्य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा क्लब के बच्चों की ओर से वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी जाएगी।