पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल टैक्स मांगने पर सुरक्षा गार्ड से मारपीट करके आरोपी फरार

टोल टैक्स मांगने पर सुरक्षा गार्ड से मारपीट करके आरोपी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहानारोड स्थित मकड़ौली प्लाजा पर टोल मांगने पर दो कैंटर में सवार युवक सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। आरोप है कि युवकों ने केवल जमकर हंगामा किया, बल्कि सुरक्षा गार्ड से मारपीट भी की।

सदर पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर अनिल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। मैनेजर अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि देर रात दो टाटा 407 में आठ से 10 युवक सवार होकर प्लाजा पर पहुंचे। टोल के लिए रोकने पर युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि वे नजदीकी गांव जा रहे हैं। टोल कर्मियों ने जाने नहीं दिया।

इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि युवकों ने सुरक्षागार्ड से मारपीट की और फरार हो गए। सुबह सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज निकाल कर मामले की जांच पड़ताल की।