पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआईएम के छात्रों ने स्वच्छ भारत अभियान का किया आगाज

आईआईएम के छात्रों ने स्वच्छ भारत अभियान का किया आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईआईएमरोहतक के छात्रों द्वारा संचालित सामाजिक विकास सेल स्पर्श ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन करते हुए तीन गांवों में सार्वजनिक स्वच्छता और कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान आने वाले एक माह तक जिले के आस-पास के गांवों के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगा।

अभियान के पहले दिन माजरा गांव के सरकारी स्कूल में पर्यावरण सफाई और स्वच्छता के विषयों पर कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए कला प्रतियोगिता हुई। 6 से 9 कक्षा के छात्रों ने सफाई पर विचार प्रस्तुत किए। अभियान में योग्य बच्चों के योगदान के लिए उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। इसके अलावा खेड़ी साध गढ़ी बोहर गांवों में सरकारी स्कूलों में इस अभियान का आयोजन हुआ। कक्षा 6 से 9 के छात्रों ने कहा कि सफाई हम सभी की जिम्मेदारी है, सिर्फ सरकार की। आईआईएम रोहतक के निदेशक प्रो. पी रमेशन भी छात्रों के प्रयास को प्रोत्साहित करने के लिए खेड़ी साध में उपस्थित रहे।

रोहतक. खेड़ीसाध गांंव स्थित राजकीय स्कूल मंे आयोजित आईआईएम स्वच्छ भारत अभियान में चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेता बच्चे शिक्षकों के साथ।