मडूटा करेगा बाढ़ पीड़ितों की मदद
रोहतक। एमडीयूका शिक्षक संघ (मडूटा) जम्मू के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक दिन का वेतन भेजेगा। ये फैसला मडूटा के प्रधान की ओर से विशेष बैठक कर लिया गया है। प्रधान डॉ. सुरेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि सभी शिक्षक एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा करवाया जाएगा। वहीं हरियाणा फेडरेशन आफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजकुमार ने भी सभी विवि कॉलेज के शिक्षकों को एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों को भेजे जाने की अपील की।