पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति और मानवता दोनों ही सिक्के के 2 पहलू

देशभक्ति और मानवता दोनों ही सिक्के के 2 पहलू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। स्वराज्ययज्ञ के साथ राष्ट्र की समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान की कामना की गई। मौका था शिवाजी कॉलोनी आर्य समाज में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस का। इस दौरान वैदिक आध्यात्मिक सत्संग सभा भी मनाया गया।

इस मौके पर आर्य पवनजीत और आर्य अनिल ने कहा कि इतिहास गवाह कि है भगतसिंह का पूरा परिवार सम्पन्न और शिक्षित था। इसके बावजूद उन्होंने भारत माता के की आजादी के लिए सारी सुख सुविधाओं का त्याग किया और भारत के लिए अपने प्राणों तक को न्यौछावर कर दिया। आचार्य जितेंद्र ने कहा कि युवा जब तक अपने शहीदों की बातों का अनुसरण नहीं करेगा देश में क्रांति नही आएगी। देशभक्ति और मानवता दोनों ही सिक्के के दो पहलू हैं अर्थात् एक अच्छा मनुष्य ही देशभक्त हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन आर्य वीरेंद्र ने किया।