पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औषध नियामन क्षेत्र में बेहतर कॅरियर

औषध नियामन क्षेत्र में बेहतर कॅरियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। एमडीयूके औषध विज्ञान विभाग में कॅरियर जागरुकता व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स, नई दिल्ली के वरिष्ठ प्रबंधक (कॉरपोरेट एंड रेगुलेटरी एफेयरस) विपुल गुप्ता ने औषध नियामक मामलों में वैश्विक परिदृश्य एवं चुनौतियां, औषध नियामन क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाएं, तथा एशियन देशों में औषध नियमन एवं अनुमोदन प्रक्रिया पर विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में औषध विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अरुण नंदा ने बताया कि औषध विज्ञान क्षेत्र में कॅरियर की प्लानिंग के दृष्टिगत यह व्याख्यान महत्वपूर्ण है। एमडीयू कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ निदेशक प्रो. कुलदीप सिंह छिक्कारा तथा कार्यकारी विभागाध्यक्ष डाॅ. मुनीष गर्ग ने भी संबोधन किया। इस कार्यक्रम का संयोजन प्राध्यापक डा. हरीश दुरेजा ने किया।