पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार में दम घुटने से 5 साल के बच्चे की मौत

कार में दम घुटने से 5 साल के बच्चे की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अाम्बेडकरकॉलोनी में रविवार को अपने ही आंगन में खड़ी कार में दम घुटने से पांच साल दीपांशु की मौत हो गई। उसकी तीन साल की बहन दीपिका को गंभीर हालत में पीजीआई, रोहतक भेज दिया गया है। दीपिका की छाती पर फोड़े उग आए हैं। दोनों भाई-बहन करीब पांच घंटे तक एसी कार में बंद रह गए थे। कार का एसी पहले से ही बंद था।

प्राप्त जानकारी मुताबिक, कोचिंग सेंटर चलाने वाले सुनील अपने दोनों बच्चों के साथ सुबह कार से कहीं बाहर से आए थे। कार अपने ही आंगन में खड़ी कर दी। बच्चे भी साथ निकल आए थे। सुनील घर के कामों में व्यस्त हो गए। इसी बीच दोनों भाई-बहन कार में चले गए। इसका पता उन्हें तब चला जब करीब चार-पांच घंटे तक दोनों नहीं दिखे। सुनील की ससुराल भी उसी मोहल्ले में है। इसलिए वो समझ बैठे कि कहीं बच्चे ननिहाल चले गए हों। जब वहां पता करवाने पर भी दोनों के नहीं आने की बात कही गई, तब कार में देखने की सुध आई। देखा तो दोनों बेहोशी की हालत में थे। फिर कार का लॉक तोड़कर उन्हें निकाला गया। जिला सामान्य अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। दीपिका को गंभीर अवस्था में पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। -शेषपेज 13 पर