पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगमंच पर टेक री टेक की परिपाटी नहीं

रंगमंच पर टेक-री-टेक की परिपाटी नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंगमंचका जीवन से सीधा सरोकार है। टेक-री-टेक की परिपाटी नहीं है। यहां सब कुछ जिंदा, ताजा और अनुभूति से जुड़ा होता है। जिन संघर्षों, समझौतों के बीच आम अादमी जूझ रहा है, आज वही नाटक की भावभूमि है, जिसे सच्चाई के साथ स्टेज पर जनता को ही लौटाना होता है। इसी कसमकश में रंगकर्मी का शुरू हुआ सफर आखिरी सांस तक अनवरत चलता रहता है। यह कहना है हिसार रंगमंडल के संस्थापक एवं चर्चित नाटक ख्वाहिशें के डायरेक्टर अनूप मीचू का। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में मीचू ने दिल के उद्गार कुछ यूं व्यक्त किए।

समाजसे रंगकर्मी का सरोकार कैसा है?

जवाब: रंगकर्मीका समाज से सीधा सरोकार है। रंगमंच बुनियादी चीजों पर फोकस करता है। आसपास की घटनाएं, जिन्हें हम रोज जीते हैं, बिना बदलाव के उसी से हमें रूबरू करा देना ही रंगकर्मी का धर्म होता है।

आजनाटक देखने और दिखाने की मर्यादाएं टूट रही है। ऐसे में हम कहां खड़े हैं?

जवाब : बिल्कुलठीक कहा। ग्लैमर की चकाचौंध से गिरावट हर-स्तर पर है। सबको शार्टकट और कुछ चटपटा लुभाने वाला चाहिए, लेकिन बता दें। यह रंगमंच की कसौटी नहीं। जो घटेगा वही नाटक की कहानी होगी।

इंटरनेट,गूगल, वाट्स एेप पर थिरकने वाली पीढ़ी के लिए कहानी-संवाद के क्या मायने हैं?

जवाब : हालके वर्षों में भारतीय सभ्यता संस्कृति काे बहुत नुकसान पहुंचा है। कारण संस्कार की जड़ों से हमारा कटना है। जब संवेदनाएं दम ताेड़ रही हों, तो सचमुच कहानी और संवाद के क्या मायने रहेंगे।

एेसेमाहौल में रंगमंच की भूमिका क्या होगी?

जवाब : आजका अादमी थका, हारा और भीतर तक टूट गया है। सुख-शांति के सारे भौतिक साधन फेल साबित हो रहे हैं। उसकी तलाश रंगमंच पर ही पूरी होगी, जहां किरदार से उसका सीधा संवाद होता है।

हरियाणामें रंगमंच की यात्रा किस पड़ाव तक पहुंची है?

जवाब: यहांपर रंगमंच के लिए अल्पसंख्यक से हालात हैं। अभी हरियाणा में रंगमंच को लेकर बुनियादी काम करने हैं। उसकी कार्य योेजना तैयार की गई है। नवंबर महीने से गांव-गांव पहुंचकर अलख जगाने का सिलसिला शुरू होगा।