- Hindi News
- व्यापारी ने गाली देने से रोका तो दौड़ा दौड़ाकर पीटा
व्यापारी ने गाली देने से रोका तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
नारायणाकॉम्प्लेक्स में गाली गलौज करने से रोका तो एक मोबाइल कंप्यूटर शॉप विक्रेता को आधा दर्जन युवकों ने दौड़ा-दाैड़ा कर पीटा। किसी तरह युवक ने साथ लगते बैंक में घुसकर जान बचाई। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
व्यापारी संदीप खुराना ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी का एक युवक सुबह 11 बजे आया और कंप्यूटर पार्ट्स बदलने की कहने लगा। उसने कहा कि यह पार्ट्स उसकी दुकान से नहीं खरीदा गया। पास की दुकान से पूछ लें। वहां युवक को उसका सामान बदल दिया गया। रास्ते में संदीप ने कहा कि मैंने कहा था ना उसकी दुकान का माल नहीं है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने संदीप के साथ मारपीट की। इस दौरान गाली गलौज का विरोध करने पर अपने साथियों को बुला लिया और जमकर पीटा। इसी बीच साथ लगते कर्नाटक बैंक के सुरक्षाकर्मी ने उसे बैंक के अंदर बंद कर लिया। तब जाकर युवकों ने उसका पीछा छोड़ा।
मारपीट के दौरान घायल संदीप खुराना टुटा हुआ चश्मा और मोबाइल फोन।