पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आध्यात्मिक विकास से तनाव होगा दूर: मीरा

आध्यात्मिक विकास से तनाव होगा दूर: मीरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयगौड़ ब्राह्मण पीजी कॉलेज में शनिवार को हिन्दी विभाग के तत्वावधान में आध्यात्मिक विकास विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। इसके लिए मुख्य अधिवक्ता के तौर पर आई हिसार के सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या मीरा धमीजा ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में शैक्षणिक दक्षता का विकास चिंतन के माध्यम से किया जा सकता है। अगर इंसान किसी भी विषय को ध्यान में केंद्रित करके उसका गहनता से अध्ययन करे तो उस विषय को समझने में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विकास के माध्यम से जीवन में मानसिक तनाव मन के नकारात्मक तत्वों को दूर किया जा सकता है ै। प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक मानसिक विकास के लिए आयोजन आगे भी होते रहेंगे।

मीरा कुमारी।