पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ फेस्टिवल: युवा 29 से 31 अक्टूबर तक वैश्य कॉलेज में मचाएंगे धमाल

यूथ फेस्टिवल: युवा 29 से 31 अक्टूबर तक वैश्य कॉलेज में मचाएंगे धमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |रोहतक/रेवाड़ी

महर्षिदयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के डीएसडब्ल्यू डिपार्टमेंट की ओर से युवा महोत्सव की तिथियों का निर्धारण कर लिया गया है। इसी के तहत महेंद्रगढ़ जोन का युवा महोत्सव रेवाड़ी के नाहड़ राजकीय महाविद्यालय में 6 से 8 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर शनिवार को मेजबान कॉलेज में महेंद्रगढ़ जोन की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें यूनिवर्सिटी के युवा कल्याण विभाग के सहायक निदेशक डॉ. आनंद शर्मा मौजूद थे। बैठक में रेवाड़ी महेंद्रगढ़ जिला से 30 कॉलेजों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक में विचार विमर्श के बाद आखिर 6 से 8 नवंबर तक युवा महोत्सव कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी सभी पांचों जोन की तिथियों का निर्धारण हो गया। क्योंकि बाकी जोन की तिथि इससे पहले ही निर्धारित की जा चुकी हैं।

कॉलेजों को 31 अक्टूबर तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन

कॉलेजोंको 31 अक्टूबर तक अपनी मेजबान कॉलेज में एंट्री करानी होगी। इस तिथि तक एंट्री कराने वाले कॉलेजों के प्रतिभागी ही युवा महोत्सव में भागीदारी कर सकेंगे। इसके अलावा प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाली दोनों ही टीमों को इंटर जोनल में जाने का मौका मिलेगा। यानि सभी जोन से किसी भी इवेंट में दो-दो टीमों के आने के कारण कुल 10-10 टीमें इंटरजोनल फेस्टिवल में आमने सामने होंगी।

दो ही इवेंट होंगे हरियाणवी

युवामहोत्सव में इस बार देशी इवेंट्स में ग्रुप डांस हरियाणवी हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा ही होंगे। इनमें हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा को पिछले फेस्ट में अलग कर दिया गया था, जिसे अब वापस जोड़ा गया है। स्पेशल हरियाणवी और देशी इवेंट के लिए गत् वर्ष अलग से फॉक फेस्टिवल शुरू किया गया था। इस बार भी खास हरियाणवी और परंपरागत कार्यक्रमों के लिए फरवरी में फॉक फेस्टिवल होगा।

ऐसे आगे बढे़गा कार्यक्रम

जोनतिथि मेजबान

रोहतक29-31 अक्टूबर वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

सोनीपत 31अक्टूबर से 2 झज्जर, डीएस लारेन कॉलेज ऑफ एजुकेशन

गुड़गांव 2-4 नवंबर पलवल, डीएसजी कॉलेज

भिवानी 5-7 नवंबर महम, राजकीय कॉलेज

महेंद्रगढ़ 6-8 नवंबर नाहड़, राजकीय कॉलेज

जोनल के सप्ताहभर बाद इंटरजोनल : शर्मा

^29अक्टूबर से 8 नवंबर तक सभी पांचों जोन में जोनल युवा महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। सभी के लिए डेट फाइनल की जा चुकी है। सभी जोन के फेस्टिवल होने के बाद य