पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान यूनियन की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

किसान यूनियन की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान यूनियन की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

रोहतक| किसानभवन नई अनाज मंडी में शनिवार को किसान यूनियन की बैठक हुई। इस दौरान प्रधान चौ. रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले जो वादा किया था कि अच्छे दिन आएंगे वह सब झूठे साबित हो रहे है। महंगाई आसमान छू रही है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे है। धान की फसल खेतों में तैयार होने जा रही है और भारत सरकार ने कृषि विरोधी नीति के तहत चावल निर्यात बंद कर दिया। यदि जल्द ही कुछ किया तो हम आंदोलन करेगें। मीटिंग में पूर्व प्रधान चौ. गोपीचंद मौजूद रहे।